बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सूर्या मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था Sex Racket, पुलिस रेड में कई लड़कियां पकड़ाईं

सूर्या मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था Sex Racket, पुलिस रेड में कई लड़कियां पकड़ाईं
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Sex Racket: भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई के सूर्या मॉल में पुलिस ने देर रात स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का खुलासा किया है। इस दौरान मौके से इन स्पा सेंटरों से तीन पुरुष और आधा दर्जन से अधिक युवती, महिलाओं को पकड़ गया है। साथ ही स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं।

देर रात सूर्या मॉल में स्थित स्पा सेंटरों पर स्मृति नगर पुलिस और एएसपी पदमश्री तंवर की टीम पहुंची। स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य करने की लगातार शिकायत मिलने पर पुलिस ने दबिश दिया है। दबिश में महिला पुलिस की टीम भी मौजूद थीं।

मिली जानकारी के मुताबिक ब्यू इलेस, सेंस, एलोरा स्पा सेंटर में पुलिस की टीम पहुंची थी, जहां रजिस्टर समेत कई संदिग्ध सामान भी जब्त किया गया है। एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल ने भिलाई में जितने भी स्पा सेंटर उनकी जांच करने के निर्देश दिए हैं।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन