बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

राजधानी में कोटवारी भूमि पर बना था शॉपिंग काम्प्लेक्स, नगर निगम की टीम प्रहरी ने किया जमींदोज

राजधानी में कोटवारी भूमि पर बना था शॉपिंग काम्प्लेक्स, नगर निगम की टीम प्रहरी ने किया जमींदोज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। नगर निगम रायपुर के टीम प्रहरी अभियान के तहत जोन 10 के लालपुर में लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय कोटवारी भूमि पर बनाये गए एस‌एस प्लाजा नाम के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।

बड़ा निर्माण हटाने के लिए लगा बड़ा अमला

तहसीलदार औऱ राजस्व विभाग, निगम, पुलिस प्रशासन के अमले के साथ 6 जेसीबी, 2 पोकलेन मशीनों, 10 डम्पर, मजदूरों ने यह अभियान शुरू किया है। लालपुर में लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय कोटवारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्मित लगभग 10 बड़ी दुकानों औऱ लगभग 30 बड़े कमरों के नियम विपरीत बना लिया था। निगम ने कहा कि इस अवैध निर्माण को स्थल पर सीमांकन करवाने के पश्चात पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।

महापौर मीनल चौबे ने कहा है कि आज की यह कार्रवाई अवैध निर्माण करने वालों के लिए एक कड़ी चेतावनी है। जहां भी अवैध निर्माण होना पाया जायेगा, वहां कार्यवाही की जाएगी।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन