रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। एरिया डॉमिनेशन के लिए दल के साथ निकला डीआरजी (DRG) का जवान प्रेशर आईईडी (Presser IED) की चपेट में आने से घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान के प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल, जवान की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सुकमा के थाना चिंतलनार क्षेत्रांतर्गत नवीन स्थापित कैम्प रायगुड़ा से डीआरजी का बल एरिया डॉमिनेशन के लिए निकला था।

इस दौरान सुबह लगभग 11 बजे रायगुड़ा के जंगल में माओवादियों द्वारा लगाये गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने के कारण आरक्षक पोड़ियाम विनोद घायल हो गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।