बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, लूटने के लिए लगी भीड़

डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, लूटने के लिए लगी भीड़
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में डीजल से भरा एक टैंकर बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही डीजल सड़क पर बहने लगा। हादसे के बाद डीजल लूटने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते लोग डीजल लूटने के लिए बाल्टी, डिब्बे और गैलन लेकर पहुंच गए। हालांकि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। वाहन चालक को मामूली चोंटे आई है। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा–कुसमुंडा टीपर मार्ग पर हुई।

बताया जा रहा है कि, कल रात डीजल से भरा टैंकर क्रमांक CG 07 CD 4728 गेवरा से कुसमुंडा की ओर हेलीपेड टीपर मार्ग से जा रहा था। गेवरा हेलीपेड से ठीक पहले मोड के पास करीब 10 बजे टैंकर के पहिए सड़क किनारे बने गड्डे में जा समाएं। इससे डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर के पलटते ही डीजल सड़क पर बहने लगा। इसके बाद गेवरा खदान कोयला लदान के लिए लाइन लगाकर खड़े हुए अन्य ट्रक के चालक–परिचालक अपने-अपने वाहनों से बाल्टी निकालकर दौड़ते हुए पलटे हुए वाहन के पास आए और डीजल भरकर भागने लगे। देखते देखते डीजल लूटने वालों की भीड़ लग गई।

ट्रक पलटने की सूचना ड्राइवर ने अपने मालिक को दी। इसके बाद मालिक ने तत्काल घटनास्थल के आसपास रहने वाले अपने परिचितों को घटना की जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचने को कहा। उनके आते ही डीजल लूटने वाले ड्राइवर और अन्य वहां से भागने लगे। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन