बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

ऐसा गांव जहां रिश्ता करने से कतराते हैं लोग, वजह जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान…

ऐसा गांव जहां रिश्ता करने से कतराते हैं लोग, वजह जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और जशपुर जिले के अंतिम छोर पर एक ऐसा गांव है, जहां लोग रिश्ता करने से कतराते हैं। गांव के निवासी सालों से इस परेशानी को झेल रहे हैं, जिसके कारण यहां के युवाओं के विवाह संबंधों में भी गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। गांव के लोगों का कहना है कि जब भी वे अपने बच्चों के लिए रिश्ते की बात करते हैं, तब गांव का नाम सुनते ही लोग पीछे हट जाते हैं।

दरअसल इस गांव का नाम है टोनहीनारा, जिसे सुनकर लोग यहां रिश्ता करने से बचते हैं। गांव के बुजुर्गों के मुताबिक, यह स्थिति कई दशकों से चली आ रही है कुछ लोग इसे पुराने अंधविश्वासों या सामाजिक मान्यताओं से जोड़ते हैं, तो कुछ इस गांव का नाम सुनकर ही पीछे हट जाते हैं। इतना ही नहीं गांव के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक अवसरों में भी भेदभाव का सामना करना पड़ता है। कई बार, उन्हें अपने गांव की पहचान छुपानी पड़ती है ताकि वे समाज में समान अवसर प्राप्त कर सकें।

गांव का नाम सुनकर हंसी उड़ाते हैं लोग

टोनहीनारा गांव के लोग बताते है कि जब वे बाहर जाकर अपने गांव का नाम बताते हैं, तो लोग हंसी उड़ाते हैं और इस अजीबों गरीब नाम के कारण कई बार उन्हे काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। दरअसल छत्तीसगढ़ी बोली में 'टोनही' का अर्थ डायन होता है। यह शब्द अंधविश्वास और उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है। 'टोनहीनारा' का मतलब है 'चुड़ैल नहर' ज्यादातर लोग इन बातों को आधार मानकर यहां रिश्ता नहीं करते।

70 के दशक में रखा गया था नाम

ग्रामीणों के मुताबिक इस गांव का नाम करीब 70 साल पहले रखा गया था। जब एक महिला की रहस्यमयी मौत हुई थी। महिला पर जादू-टोना करने का संदेह था, इसलिए गांव का नाम टोनहीनारा पड़ा।

गांव का नाम बदलना चाहते हैं ग्रामीण

कापू तहसील के इस गांव के अजीब नाम को लेकर महिलाओं को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि गांव के लोग चाहते है कि जल्द ही उनके गांव का नाम बदले ताकि ग्रामवासियों को इस अजीबो-गरीब नाम की वजह से और परेशानी ना उठाना पड़े।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन