सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

दुकान में चोरी की नीयत से घुसा युवक लेकिन हो गई मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव…

दुकान में चोरी की नीयत से घुसा युवक लेकिन हो गई मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ट्रेडर्स दुकान के अंदर सीढ़ी के पास एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। यह घटना जरेली मुख्यमार्ग पर स्थित एक दुकान की है, जहां सुबह शटर खुलते ही दिल दहला देने वाला नजारा सामने आया।

सुबह दुकान खोली तो दिखा शव

दुकान के मालिक ने जैसे ही सुबह शटर खोला, तो अंदर सीढ़ी के पास युवक की लाश देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान नालिक ने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को पहुचते ही पूरे क्षेत्र में घटना की खबर फैल गई जिससे मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हत्या की आशंका जताई।

फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर जांच में जुटी
पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही क्षेत्र को घेर लिया और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अर्जुन पात्रे के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कई एंगल सामने आ रहे हैं, जिससे जांच का दायरा और बढ़ गया है।

चोरी की कोशिश में घुसपैठ की आशंका

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक संभवतः बीती रात दुकान में टीन फाड़कर चोरी के इरादे से दाखिल हुआ होगा, और किसी वजह से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

Akshay Ajay Behra
लेखक / पत्रकार:

Akshay Ajay Behra

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन