आम आदमी पार्टी ने मंत्री बृजमोहन के निवास का किया घेराव, किसान आंदोलन पर की गई टिपण्णी का विरोध

रायपुर। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली की शक्ल में पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर पहुँचकर नारेबाजी की। इस दौरान पार्टी के एक नेता ने बृजमोहन के नेमप्लेट पर कालिख पोत दी,जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोका।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बृजमोहन अग्रवाल ने किसानों के आंदोलन को नक्सलियों का आंदोलन कहा है, जिसकी पार्टी ने निंदा की है। साथ ही बृजमोहन अग्रवाल से किसानों से माफ़ी मांगने की बात कही है। पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जयसवाल ने कहा किसानों के आंदोलन को जिस प्रकार नक्सलियों का आंदोलन कहा जा रहा है, हम इसका कड़ा विरोध करते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  45 पर पहुंचा पारा….उफ इस गर्मी ने मारा…!

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।