रायपुर। ACB-EOW ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में दबिश दी है। खबर आ रही है कि दुर्ग जिले के नेहरू नगर ईस्ट निवासी होटल व्यवसाय अनिल कुमार पाठक के होटल एवं निवास में शुक्रवार सुबह एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा छापा मारा।

टीम घर एवं होटल दोनों में दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम द्वारा व्यवसाई को अपने साथ ले जाने की भी चर्चा हैl छापे के दौरान क्या कुछ मिला है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।

इसी के साथ ही शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी की छह दिन की रिमांड खत्म होने पर बुधवार को ईडी ने विशेष कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को अब 28 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि मेरठ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पिछले हफ्ते दोनों को ईडी रायपुर लेकर आई थी। कोर्ट में पेश कर पूछताछ करने दोनों की सात दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने छह दिन की रिमांड मंजूर की थी।

See also  आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।