बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News : DEO दफ्तर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

CG News : DEO दफ्तर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायगढ़। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के दफ्तर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहायक ग्रेड-2 के बाबू मोहम्मद फरीद फारुखी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एसीबी की टीम ने केमिकल लगे नोटों के साथ उसे दबोच लिया, जिससे डीईओ दफ्तर में हड़कंप मच गया।

बता दें कि यह मामला तब सामने आया, जब एक पीड़ित ने एसीबी से शिकायत की कि डीईओ दफ्तर में पदस्थ बाबू मोहम्मद फरीद फारुखी किसी काम के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसीबी ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम ने पीड़ित को केमिकल लगे नोट दिए और जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई।

जैसे ही फारुखी ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा। पकड़े गए मोहम्मद फरीद फारुखी से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन