बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG ACB Traps: 10 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य और लिपिक गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

CG ACB Traps: 10 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य और लिपिक गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG ACB Traps: जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी स्कूल की प्राचार्य और लिपिक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी का है।

जानकारी के मुताबिक, प्राचार्य अंजुलता सोनी और लिपिक विकास मसीह ने स्कूल के बाबू मनीष राठौर से उनके 80 हजार रुपए के वेतन वृद्धि एरियर की राशि निकालने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB बिलासपुर की टीम ने मामले की जांच की और आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप कार्रवाई की। तय योजना के तहत जैसे ही दोनों ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की रकम स्वीकार की, ACB की टीम ने उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन