बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बंदूक टिकाकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मोबाइल और पैसे लूट कर आरोपी फरार

बंदूक टिकाकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मोबाइल और पैसे लूट कर आरोपी फरार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

गरियाबंद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लक्ष्मी पेट्रोल पंप में बीती रात दो नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक दिखाकर लूटपाट की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, नगर के आउटर में नेशनल हाइवे में मौजूद लक्ष्मी पेट्रोल पंप में देर रात दो नकाबपोश बाइक सवारों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है । कर्मचारी भावेश ध्रुव की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है ।
कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि वे स्टाफ क्वाटर में सोए हुए थे तभी रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच बाइक में सवार दो लोग पेट्रोल भराने के लिए उठाए। जैसे ही वो उठे बदमाशों ने बंदूक टिकाकर मारने की धमकी देते हुए काउंटर की चाबी छीन ली. फिर काउंटर में रखा 5 से 10 हजार रुपए लेकर भाग गए. बदमाश पंप में सोये हुए एक बस चालक और स्टाफ का मोबाइल भी छीन लिए । कर्मचारी ने बताया कि बिजली के साथ-साथ गलती से वे लोग सीसीटीवी कैमरे का बटन भी बंद कर दिए थे इसके चलते बदमाशों को ढूंढना और मुश्किल हो गया है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन