टीआरपी डेस्क। सुकमा एर्राबोर पोटा केबिन मामले में 6 वर्षीय बच्ची से रेप मामले का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। गिरफ्तार आरोपी पोटा केबिन में काम करने वाली महिला भृत्य का पति निकला है। आरोपी माड़वी हिड़मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि एर्राबोर में पोटा केबिन में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। 8 सदस्यीय कमेटी इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि महिला भृत्य के पति का पोटा केबिन में लगातार आना जाना था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लिया था।

आरोपी माड़वी हिड़मा उर्फ राजू उम्र 35 वर्ष ने पूछताछ के दौरान गुनाह को कबूल कर लिया। इस पूरे मामले में आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका हिना खान के खिलाफ भी एफआईआर होगी। बता दें कि इस मामले में सुकमा एसपी किरण चह्वाण ने प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।