रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक प्रधान आरक्षक का नशे में धुत्त होकर मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर खड़े होकर पेशाब करने का मामला सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधान आरक्षक मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर खड़े होकर पेशाब करते दिख रहा है।

वहीं इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सरस्वती नगर थाने के प्रधान आरक्षक कुलभूषण सिंह 1050 को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने अपने आदेश में कहा कि इस कृत्य से विभाग की छवि धूमिल करने के फलस्वरूप कुलभूषण को निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में उसे केवल जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

See also  CG News: कृषि मंत्री रामविचार नेताम की चेतावनी, गलत खाद-बीज बेचने वालों पर होगी सीधी FIR