बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर कार्रवाई : 2 नग मोबाइल के साथ 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर कार्रवाई : 2 नग मोबाइल के साथ 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बलौदाबाजार। इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट चला रहे अपराधियों की तलाश में सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (CBI) एक्शन मोड़ में दिख रही है। इसी के तहत एक मामला सामने आया था, जिसमें अब कार्यवाही हुई है। इस मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली थाना प्रभारी विजय चौधरी के नेतृत्व में करही चौकी प्रभारी हितेश जंगल और टीम ने आरोपी मुकेश वर्मा को गिरफ्तार किया है।

आरोपी मुकेश वर्मा के द्वारा प्रतिबंधित साइड से चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो डाउनलोड कर वायरल करने संबंधी रिपोर्ट दर्ज होने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

जिसपर मुकेश वर्मा ग्राम खैरा को घटना में प्रयुक्त 2 नग मोबाइल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में आरक्षक डोरीलाल कटकवार, विकाश कुर्रे, समीर पाठक, सायबर सेल से कुमार जायसवाल, नेहा तिवारी का विशेष योगदान रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन