जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के 142 पटवारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। शासकीय कार्य में लापरवाही बरते के चलते इन पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के कुल 142 पटवारियों पर यह कार्रवाई की गई है। एसडीएम (SDM) जांजगीर ने 40, एसडीएम चांपा ने 32, एसडीएम पामगढ़ ने 28 एवं एसडीएम अकलतरा 42 पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस में कहा गया है कि 16 अगस्त से आपके द्वारा सभी प्रकार के ऑनलाइन शासकीय कार्य नहीं किए जा रहे हैं, जिससे महत्वपूर्ण शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम जनता को आवश्यक सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(2) के विपरीत है। संबंधित पटवारियों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

See also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में पारा लुढ़का, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बारिश के संकेत

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।