जगदलपुर । बकावंड चौकी क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने घेराबंदी कर रैपाल निषाद नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने गांव की ही एक पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार किया था।

पीड़िता के प्रेग्नेंट हो जाने के बाद उसने शादी से मना कर दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने चौकी बकावंड में आरोपी रैपाल निषाद पिता स्वर्गीय चमरू राम निषाद निवासी मसगांव के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 के तहत अपराध कायम किया।

अपराध कायम होने के बाद रैपाल निषाद फरार हो गया। इसके बाद चौकी प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। उसने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया । उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।