बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।  नवनियुक्त जनरल एडवोकेट सतीश चंद्र वर्मा ने महाधिवक्ता कार्यालय में लोगों से मुलाकात की। पदभार ग्रहण करते ही महाधिवक्ता ने मामलों के जल्दी निपटारे के लिए कई अहम फैसला लिया है। पदभार ग्रहण के बाद सतीश चंद्र वर्मा मीडिया से मुखातिब हुए और कार्यालय का डिजिटलीकरण कराने पर जोर दिया।

कोर्ट में लगे मामलों से संबंधित अधिकारियों को जवाब के लिए वाट्सएप, मेल के जरिये दस्तावेज उपलब्ध कराया जाएगा ताकि समय में उनका जवाब तैयार हो सके। इससे उन अधिकारियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। उनका तनाव कम होगा खास कर जो दूरदराज इलाके जैसे बस्तर, अंबिकापुर और दुर्ग से आते हैं। इन अधिकारियों का अब समय बचेगा और समय पर जवाब भी तैयार हो जाएगा। इसी के साथ ही महाधिवक्ता ने प्रदेश भर से केस डायरी लेकर आने वाले पुलिस वालों के लिए भी रेस्ट रूम बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही वाटर कूलिंग की भी व्यवस्था करने निर्देश दिया गया है। उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं में और सुधार करने की बात की।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।