नए साल पर इस विभाग के 20 कर्मचारियों को प्रमोशन की सौगात, लिपिक वर्ग से बनाए गए निरीक्षक
नए साल पर इस विभाग के 20 कर्मचारियों को प्रमोशन की सौगात, लिपिक वर्ग से बनाए गए निरीक्षक

रायपुर। नगर सेना, अग्निशमन एवं एसडीआरएफ के अधिकारी के 18 साल बाद पदोन्नित आदेश जारी किए गए हैं। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की विशेष पहल पर नगर सेना, अग्निशमन एवं एसडीआरएफ (होमगार्ड) के अधिकारी को 18 वर्ष बाद पदोन्नति मिली है। पदोन्नत अधिकारी सुरेश ठाकुर को अतिरिक्त प्रधान सेनानी के पद पर पदोन्नत करते हुए संचालक अग्निशमन एवं एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र परसदा में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

गृह मंत्री ताम्रध्वज की इस पहल के लिए सुरेश कुमार ठाकुर सहित छत्तीसगढ़ नगर सेना, अग्निशमन एवं एसडीआरएफ राजपत्रित अधिकारी संघ अधिकारियों ने आज यहां गृह मंत्री से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

See also  एम डी के आदेश की नाफरमानी पड़ी भारी, सीएसईबी के 2 अफसरों को किया गया निलंबित, पढ़ें पूरी खबर...

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।