बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

आजादी के 75 साल बाद नक्सलियों की मांद अंतागढ़ से दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन, 13 अगस्त से होगा शुरू…

आजादी के 75 साल बाद नक्सलियों की मांद अंतागढ़ से दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन, 13 अगस्त से होगा शुरू…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। जिले के अंतागढ़ तक अब यात्री ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो गया है. इस सबंध में रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। रायपुर से कांकेर जिले के केवटी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 13 अगस्त से अंतागढ़ तक चलेगी। इसके साथ ही अंतागढ़ के लोगों का दशकों से देखा गया सपना भी पूरा हो जाएगा। जल्द ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

बता दें वर्तमान में यात्री ट्रेन की सुविधा केंवटी रेलवे स्टेशन तक ही है। केंवटी से अंतागढ़ के बीच 17 किमी रेल लाइन का काम पूरा होने के बाद ट्रायल भी पूरा हो चुका है। राजधानी रायपुर से दुर्ग, मरोदा, बालोद, दल्लीराजहरा होते हुए कांकेर जिले के केवटी तक चल रही यात्री ट्रेन को 13 अगस्त से अंतागढ़ तक चलाया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ की अंतागढ़ तक ट्रेन को चलाने की तैयारियां की जा रही है। टिकट फेयर से अन्य सुविधाओं की रूपरेखा बनाई जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन