आखिर क्यों फफक कर रो पड़ें छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय सिंह - VIDEO

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय सिंह को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अजय सिंह विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे, इसलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार अजय सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

इस संदर्भ में अजय सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पार्टी ने एकतरफा कार्रवाई की है। उन्होंने उनका पक्ष नहीं सुना इतना ही नहीं वे अपनी बात रखते हुए फफक कर रो पड़े।

देखें VIDEO

विक्रम मंडावी पर लगाते रहे हैं आरोप

बता दें कि युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के ऊपर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाते आ रहे हैं। जिसके आधार पर कांग्रेस संगठन प्रभारी मंत्री ने नोटिस जारी कर अजय से 7 दिनों के अंदर लिखित में जवाब मांगा था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।