तहसील के बाद अब पटना को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा : अंबिका सिंहदेव

बैकुंठपुर। संसदीय सचिव व बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव ने कहा कि जिन उम्मीदों के साथ क्षेत्र की जनता ने मुझे चुनकर विधानसभा की दहलीज पर पहुंचाया है जनता की उन उम्मीदों को पूरा करने में मैं कभी पीछे नहीं हटूंगी, कोई कसर नहीं छोडूंगी। क्षेत्र की जायज मांगों को सरकार के समक्ष रख कर उन मांगों को अमलीजामा पहनाना मेरी प्राथमिकता में है।

सिंहदेव ने कहा कि पटना की कई वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने यह बताया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जायज मांगों को लेकर हमेशा से सजग है। जायज मांगों को पूरा करने में भूपेश सरकर पीछे नही है। भाजपा शासनकाल में पटना क्षेत्र की इस मांग को हमेशा दरकिनार किया गया लेकिन, कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षो के कार्यकाल में ही पटना को पूर्ण तहसील का दर्जा देकर पटना के विकास में गति प्रदान की गई है।

अंबिका सिंह देव ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने पटना को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया है उसी प्रकार आगे चलकर पटना की वस्तुस्थिति को देखते हुए पटना को नगर पंचायत का भी दर्जा कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार जरूर देगी।

See also  CG News : प्राण प्रतिष्ठा के दिन छत्तीसगढ़ में सामान्य अवकाश घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश

श्रीमती सिंहदेव ने बताया कि पटना को नगर पंचायत बनाने की मांग उनके द्वारा प्रदेश के मुखिया के समक्ष रखी गई है आने वाले दिनों में पटना ग्राम पंचायत से नगर पंचायत में जल्द ही तब्दील होगा।

अंबिका सिंहदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत बनाने के मापदंडों को पटना पूरी तरह पूर्ण करता है। इसलिए पटना क्षेत्रवासियों की मांग जायज है। और इस जायज मांग को वह सरकार के समक्ष प्रमुखता से रख रही है जिसका परिणाम आने वाले दिनों में पटना की जनता को दिखेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।