बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

TRP IMPACT : टीआरपी की खबर के बाद पॉवर प्लांट ने नदी में राख को बहाना किया बंद, नागरिकों को प्रदूषित जल से मिली मुक्ति

TRP IMPACT : टीआरपी की खबर के बाद पॉवर प्लांट ने नदी में राख को बहाना किया बंद, नागरिकों को प्रदूषित जल से मिली मुक्ति
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

0 शमी इमाम
कोरबा। TRP NEWS की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। शहर के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (HTPP) से अहिरन नदी में राख बहाये जाने संबंधी खबर के प्रसारण के बाद प्रबंधन ने राख के निस्तारण को तत्काल बंद किया। अब यहां नदी का पानी कुछ साफ नजर आने लगा है।

ऊर्जानगरी कोरबा में एचटीपीपी संयंत्र के डंगनिया खार स्थित राखड़ डेम (ASH DYKE) से राख मिश्रित पानी अहिरन नदी में बहाये जाने संबंधी खबर के प्रकाशन के बाद प्रबंधन ने आनन-फानन में राख का निस्तारण बंद किया। तस्वीरों और विजुअल में साफ़ देखा जा सकता है कि तब और अब में काफी फर्क आ गया है। एक दिन पूर्व तक CSEB के इस राखड़ डेम (ASH DYKE) से बड़ी ही मात्रा में राखयुक्त पानी बहाया जा रहा था। जिसके चलते अहिरन नदी का पानी दूधिया नजर आने लगा था, मगर अब यहां के दो स्थानों से हो रहे राख के निस्तारण को बंद कर दिया गया। इसके चलते नदी का पानी थोड़ा साफ दिखाई दे रहा है।

बता दें कि अहिरन नदी का पानी कुछ ही किलोमीटर के आगे जाकर जिले की जीवन दायिनी नदी हसदेव में मिल जाता है। इसके चलते एक बड़ी आबादी को निस्तारी के लिए प्रदूषित जल का इस्तेमाल करना पड़ता है। फ़िलहाल इलाके के लोगों को इस गंदे जल के इस्तेमाल से मुक्ति मिली है।

TRP न्यूज़ ने अपनी खबर में इस बात का भी जिक्र किया था कि कोरबा जिले के अनेक नदी-नाले कारखानों की राख और कोयला मिश्रित पानी के बहाव के चलते प्रदूषित हो रहे हैं। इनमे से अधिकांश नदी-नाले हसदेव नदी में समाहित हो जाते हैं, यही वजह है कि पिछले कई सालों से हसदेव नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। आलम ये है कि नदी के तल पर राख की पूरी परत बिछ जाती है। बहरहाल जिले के बिजली कारखानों और कोयला खदानों से लगे हुए नदी-नालों की समीक्षा की जरुरत है। उम्मीद है कि जिला प्रशासन इसके लिए पहल करेगा।

अहिरन नदी का कल और आज का Visual :

https://twitter.com/theruralpress/status/1619992980106129408

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन