बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद छत्तीसगढ़ के 55 पर्यटक लौटे रायपुर, ली राहत की सांस

पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद छत्तीसगढ़ के 55 पर्यटक लौटे रायपुर, ली राहत की सांस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद छत्तीसगढ़ के 55 पर्यटक सकुशल रायपुर लौट आए। राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पहुंची, परिजनों से मिलकर राहत की सांस ली।

ये सभी पर्यटक ममता ट्रेवल्स के माध्यम से जम्मू-कश्मीर की सैर पर गए थे। यात्रा के दौरान पहलगाम में आतंकी हमले की खबर सामने आने पर सभी पर्यटक वहीं रुक गए थे। हालात सामान्य होने के बाद पर्यटक दिल्ली होते हुए रायपुर लौटे।

इन सभी यात्रियों में रायपुर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर जिले के लोग शामिल थे। ये सभी लोग जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। इस दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जानकारी उन्हें मिल गई, जिसके बाद पहलगाम और उसके आसपास क्षेत्र में सभी पर्यटक रुके रहे। वहां घूमने गए पर्यटक लगातार वापस लौटने की मांग कर रहे थे।

रायपुर पहुंचे यात्रियों का कहना है कि बहुत अच्छा लग रहा है। रायपुर आकर बहुत खुशी हुई। आतंकी हमला बहुत दर्दनाक था। ऐसा नहीं होना चाहिए। लेकिन कोई भी व्यक्ति अगर कश्मीर जाए तो अपने आप में मजबूत होकर जाए।

क्योंकि वहां के लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. बच्चों ने कहा कि सभी लोग डरे थे। सीआरपीएफ और सोल्जर थे, स्थिति काफी भयावह थी। महिलाओं ने कहा कि हम लोग ट्वेलिंग गार्डन में थे, अगर ट्वेलिंग गार्डन में हम नहीं होते तो हम लोग भी पहलगाम जाते और हो सकता है कि उस घटना के दौरान हम भी उस समय पहलगाम में होते। इसलिए रायपुर आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

उन्होंने बताया कि ममता ट्रेवल्स के साथ में हम सभी गए थे। हमारी बस वहां पर थी। कश्मीर से हम सीधे दिल्ली आए। दिल्ली से सीधे आज राजधानी रायपुर पहुंचे। 10 दिनों का हमारा पूरा ट्रिप था, जिसमें करीब 55 लोग शामिल थे जो प्रदेश के अलग-अलग जगहों से गए थे।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन