Winter schedule released: राजधानी रायपुर से हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया, इंडिगो और एलायंस एयर ने अपने विमानों का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। एयर इंडिया ने दिल्ली के लिए दोपहर को एक और उड़ान फिर से शुरू करने की घोषणा की है, जो गर्मी में बंद कर दी गई थी।
एयर इंडिया का विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर से 27 मार्च तक लागू रहेगा। नई उड़ान दिल्ली से सुबह 11.10 बजे टेकऑफ कर दोपहर 12.55 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके साथ ही सुबह और शाम की नियमित उड़ानें यथावत जारी रहेंगी।
वहीं इंडिगो ने अपना शेड्यूल 1 से 30 नवंबर तक के लिए जारी किया है, जिसमें उसकी सभी वर्तमान उड़ानें जारी रहेंगी।
एलायंस एयर की बात करें तो कंपनी 27 मार्च तक रीवा (मध्यप्रदेश), जगदलपुर और अंबिकापुर के लिए उड़ानें संचालित करेगी। हैदराबाद से जगदलपुर आने वाली फ्लाइट ही रायपुर-अंबिकापुर का अप-डाउन कर जगदलपुर लौटेगी और शाम 6.10 बजे हैदराबाद लैंड करेगी। यह सेवा छोटे एटीआर विमान से संचालित होगी।





