रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि चोरी के शक में ठेकेदार के गुर्गों ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों को जमकर पीटा। विद्यार्थियों के साथ की गई इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस घटना से कृषि विश्वविद्यालय की सुरक्षा को लेकर कई बड़े सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार राकेश सोनकर नामक व्यक्ति को कृषि विश्वविद्यालय का ठेका दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पहले तो बाइक में सवार हो कर कुछ लोग अंदर आए। उसके पीछे से हाथ में डंडा लिए एक व्यक्ति अंदर आता दिखाई दे रहा है। एक स्टूडेंट ने अपनी बाइक रोकी तो, डंडा लेकर आया व्यक्ति उस विद्यार्थी से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। 

कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई

इस घटना के बाद पीड़ित छात्रों ने कुलपति कक्ष का घेराव किया। इसके बाद ही जांच विवि प्रबंधन ने कमेटी बनाई। ठेकेदार ने छात्रों से माफी मांगी। बताया जा रहा है कि अंदरूनी तौर पर मामले को सुलझा लिया गया। वहीं पुलिस में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

See also  एयर इंडिया वन ने भरी पहली उड़ान, चेन्नई पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, भगवान तिरुपति के दर्शन किए

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।