रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ( Ajit Jogi ) शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल ( Bhupesh Baghel ) की माता जी को देखने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में जाकर भूपेश की माता बिंदेश्वरी देवी का हाल-चाल जाना। जिस समय अजीत जोगी अस्पताल पहुँचे तब बिंदेश्वरी देवी आराम कर रही थीं। पूर्व सीएम अजीत जोगी ने भूपेश की माता जी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। आपको बता दें कि बीते कई दिनों से बिंदेश्वरी देवी निजी अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली से पहुंची चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य में पर लगातार निगरानी रखे हुए है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

See also  29 मार्च को लखनऊ जाएंगे सीएम भूपेश बघेल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।