रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने लगभग सभी सीटों के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि कांग्रेस ने अब तक 18 विधायकों की टिकट काटी है और 24 नए चेहरों को मौका दिया है।

अब लोगों को कांग्रेस की अंतिम सूची का इंतजार है। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में भी कई विधायकों की टिकट कट सकती है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी कल शनिवार की रात छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुकी हैं।

माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की शेष सीटों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर यहां प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ चर्चा कर सकते हैं। बैठक करेंगे और प्रत्याशियों के फाइनल लिस्ट को लेकर दिल्ली वापस लौटेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बाकी बची सात सीटों पर नाम आज या कल में टाइम हो जाएंगे और आज या कल तक नाम की घोषणा भी हो जाएगी।

इस बीच खबरें आ रही हैं कि रायपुर उत्तर से अजीत कुकरेजा वहीं महासमुंद सीट से त्रिभुवन महिलांग या उनकी पत्नी पर पार्टी भरोसा जता सकती है। वहीं धमतरी से गुरमुख सिंह होरा, बैकुंठपुर से वेदान्ती तिवारी को मौका मिल सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।