बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल विजेता आकर्षि को मिलेगी नौकरी, सीएम ने दिलाया भरोसा

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल विजेता आकर्षि को मिलेगी नौकरी, सीएम ने दिलाया भरोसा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आकर्षि ने अपनी खेल प्रतिभा से पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। ये हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल विजेता आकर्षि कश्यप ने मुख्यमंत्री सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आकर्षि को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यम्नत्री भूपेश बघेल ने आकर्षि की उपलब्धि के प्रोत्साहन के लिए राज्य शासन की ओर से शासकीय नौकरी प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया है। मुख्यमंत्री को इस अवसर पर आकर्षि कश्यप ने राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 में भारत के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाडिय़ों के हस्ताक्षरयुक्त टी-शर्ट उपहार स्वरूप भेंट की।

आकर्षि छत्तीसगढ़ की पहली बैडमिंडन खिलाड़ी है। जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेकर सिल्वर मेडल जीता है। छत्तीसगढ़ शासन उन्हें गुण्डाधूर पुरस्कार तथा शहीद कौशल पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी हैं। सीएम से मुलाकात के दौरान विधायक देवन्द्र यादव, आकर्षि के पिता डॉ. संजीव कश्यप, छग बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य सोनल गुप्ता और नीता लोधी भी मौजूद थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन