अखिलेश यादव

रायपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी सुप्रिमो अखिलेश यादव 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। अखिलेश यादव राजधानी रायपुर में एक सभा को संबोधित करेंगे।

रायपुर में सभा के अलावा एक राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल होंगे। बता दें कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई है।

प्रदेश में लगातार बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता चुनावी सभा कर रहे हैं। इसी बीच चुनावी साल में पहली बार अखिलेश यादव भी छत्तीसगढ़ जाएंगे। अखिलेश यादव छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।