बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News : अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के बीच छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स को बताया अपनी सफलता का राज

CG News : अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के बीच छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स को बताया अपनी सफलता का राज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान अक्षय कुमार बच्चों से भी मिले। रायगढ़ के जिंदल स्कूल के स्टूडेंट्स से बातचीत का खास कार्यक्रम आयोजित हुआ था। बच्चों ने अपने सवाल अक्षय कुमार से पूछे। इस दौरान कुछ दिल छू लेने वाली बातें भी कार्यक्रम में हुई।

खिलाड़ी ने बताया अपनी सफलता का राज

एक स्टूडेंट ने अक्षय कुमार से पूछा कि आपकी सफलता का राज क्या है। अक्षय कुमार ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं स्कूल के टाइम से ही एक आदत को फॉलो करता रहा हूं, मैं जब भी घर से निकला अपने मां-बाप के पैर छूकर निकलता रहा हूं । यह सुनते ही सभी स्टूडेंट्स ने तालियां बजाना शुरू कर दिया।

अक्षय कुमार ने कहा कि यह बहुत असर करता है, इससे आप अपने काम में सफल हो पाते हैं। बिना मां-बाप के आशीर्वाद के हम सफल नहीं हो सकते। इसलिए उनका आदर करना बहुत जरूरी है। एक टीचर ने अक्षय कुमार से कहा कि बॉलीवुड में अच्छी कहानियां क्यों नहीं है। अक्षय कुमार ने झट से जवाब देते हुए अपनी फिल्में पैडमैन, टॉयलेट एक प्रेम कथा, मिशन मंगल का नाम गिनाया और पूछा कि क्या यह अच्छी कहानियां नहीं हैं, जवाब में ऑडियंस ने चिल्लाकर कहा कि यह अच्छी कहानियां हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि अच्छी कहानियों पर काम हो रहा है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन