बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

वेदांता कांड पर आर-पार, भूपेश बघेल के बयान पर गृहमंत्री विजय शर्मा का जवाब- FIR ऑनलाइन होती है, उन्हें लिंक बता दीजिए

वेदांता कांड पर आर-पार, भूपेश बघेल के बयान पर गृहमंत्री विजय शर्मा का जवाब- FIR ऑनलाइन होती है, उन्हें लिंक बता दीजिए
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे ने अब सियासी रंग ले लिया है। इस भीषण दुर्घटना में 20 लोगों की मौत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सरकार पर एफआईआर (FIR) छिपाने के आरोपों पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने करारा पलटवार किया है। विजय शर्मा ने दो-टूक कहा कि एफआईआर ऑनलाइन होती है, उन्हें लिंक बता दीजिए, तो वो देख लें।

दरअसल, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि सरकार वेदांता कंपनी के मालिकों और बड़े ठेकेदारों को बचाने के लिए एफआईआर सार्वजनिक नहीं कर रही है। इस पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, एफआईआर ऑनलाइन होती है, उन्हें लिंक बता दीजिए तो वो खुद देख लें। पुलिस अपना काम कर रही है और यह एक बहुत बड़ी दुर्घटना है, जिसमें दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि इस मामले में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 लोगों पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

नारी शक्ति और बस्तर के बदलते रंग

गौरतलब है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोलते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि देश की आधी आबादी को 33% आरक्षण देना एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विरोधियों को घेरते हुए कहा कि जो इसके खिलाफ हैं, वे देश की मातृशक्ति को जवाब दें।

बस्तर के हालात पर गृहमंत्री ने कहा कि बस्तर अब पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। महिला मड़ई में अब नए रंग और खुशियां देखने को मिल रही हैं। सरकार वाइब्रेंट बस्तर विलेज योजना के तहत गांव-गांव तक विकास पहुंचा रही है। अब बस्तर का आम आदमी बिना किसी डर के खुलकर हंस पा रहा है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन