बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सीसी रोड निर्माण में भारी भ्रष्टाचार का आरोप

सीसी रोड निर्माण में भारी भ्रष्टाचार का आरोप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। शहर में सरकारी राशि का किस तरह बंदरबांट कर रहे हैं इसका एक नमूना देखने को मिला है। सीसी रोड निर्माण के लिए लाखों रुपये का फंड स्वीकृत किया गया है। जिसमें गुणवत्ताहीन सड़क का निर्माण किया गया है। सीसी रोड से गिट्टियां उखड़ने लगीं हैं। जगह-जगह गड्ढे भी हो गए हैं। आने वाले दिनों में पूरी सड़क के ही उखड़ जाने का खतरा हो गया है। वार्डवासियों ने इसकी शिकायत तो की है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। एक ओर जहां प्रदेश में सरकार बदलने के बाद सुशासन लाने की बात की जा रही है लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपना रवैया अभी तक नहीं बदला है।

डिप्टी सीएम अरूण साव, कलेक्टर, निगम आयुक्त के बार बार की चेतावनी के बाद भी निर्माण कार्य की क्वालिटी को लेकर निगम का अमला ही ढिलाई बरत रहा है।निगम के जोन-3 के कालीमाता वार्ड 11 अंतर्गत तिवारी नाले के समीप सी.सी. रोड निर्माण कार्य करा रहा है। इसमें क्वालिटी को लेकर बड़ा खेल किए जाने की खबर वायरल है। पूर्व में मलबे के ऊपर ही सीमेंट के ऊपर सडक़ बना दी गई थी। वही कार्य दुबारा किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि स्क्रैप निकाल कर सबलिंग करने के बजाए, पुराने मलबे पर ही ढलाई करने की तैयारी है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन