गुरुवार, 10 सितंबर 2026 गुरु, 10 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Ambikapur: खराब सड़क को लेकर मंत्री के बंगले का किया घेराव, मंत्री बोले–”खुद शर्मिंदा हूं”

Minister's bungalow over road issues
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Siege of Minister’s bungalow over road issues: अंबिकापुर शहर की बदहाल सड़कों को लेकर आज स्थानीय समाजसेवी संगठन के लोगों ने कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राजेश अग्रवाल के सरकारी बंगले का घेराव कर दिया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और तत्काल सड़क निर्माण एवं मरम्मत शुरू कराने की मांग उठाई।

सामाजिक कार्यकर्त्ता सुजान बिंद ने बताया कि शहर की कई सड़कें बदहाल हैं और बारिश के दौरान लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी तत्काल सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग पर अड़े रहे।

घेराव की सूचना पर तुरंत लौटे मंत्री

जिस वक्त प्रदर्शनकारी मंत्री के बंगले का घेराव कर रहे थे, उस समय मंत्री राजेश अग्रवाल सूरजपुर में थे। घेराव की जानकारी मिलने के बाद मंत्री तत्काल अंबिकापुर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से सीधे बातचीत की।

मंत्री ने कहा–जल्द बदलेगी सड़कों की दशा

मंत्री ने प्रदर्शनकारियों को जल्द सड़क निर्माण और मरम्मत शुरू कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल बारिश रुकने का इंतजार किया जा रहा है।

See also  दंतेवाड़ा के सहायक खाद्य अधिकारी सस्पेंड, मंत्री अमरजीत भगत के लिए कहे थे अपशब्द, जानें पूरा मामला

मंत्री राजेश अग्रवाल ने शहर की सड़कों की स्थिति पर कहा कि वे खुद इससे शर्मिंदा हैं, लेकिन अब सड़कों की दशा और दिशा बदलने वाली है। मंत्री से चर्चा के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।

प्रदर्शनकारियों को मिठाई और नाश्ता खिलाकर किया विदा

इस दौरान मंत्री ने प्रदर्शनकारियों को चाय-पानी के साथ लड्डू और आलू चाप भी खिलाया और प्रदर्शन के लिए पहुंचे लोगों का धन्यवाद किया।

फिलहाल मंत्री के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया है। अब देखना होगा कि बारिश थमने के बाद शहर की बदहाल सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम कितनी तेजी से शुरू होता है।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. घेराव क्यों हुआ?
अंबिकापुर की बदहाल सड़कों और बारिश में आवागमन की परेशानी को लेकर समाजसेवियों ने मंत्री बंगले का घेराव किया।

Q2. नेतृत्व किसने किया?
सामाजिक कार्यकर्ता सुजान बिंद और स्थानीय समाजसेवी संगठन।

Q3. मंत्री ने क्या कहा?
राजेश अग्रवाल ने कहा वे खुद शर्मिंदा हैं, बारिश रुकते ही सड़क निर्माण/मरम्मत शुरू होगी।

See also  Amul Milk Price Hike: अमूल दूध अब प्रति लीटर 3 रुपए महंगा , नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू

Q4. आंदोलन कैसे खत्म हुआ?
मंत्री के आश्वासन के बाद, मंत्री ने सभी को चाय, लड्डू और आलू चाप खिलाकर विदा किया।