बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

कोरोना के नए वैरियंट को लेकर चिंता के बीच स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दिया आश्वासन, कहा…

कोरोना के नए वैरियंट को लेकर चिंता के बीच स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दिया आश्वासन, कहा…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर देशभर में फैली चिंता के बीच छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नया वैरिएंट ज्यादा असरकारक नहीं है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। प्रदेश में अब तक कोविड के तीन मामले सामने आए हैं, लेकिन सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार ने आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में बेड, दवाइयों और ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था कर ली है। वैसे ऐसी स्थिति की उम्मीद नहीं है।

राशन वितरण को लेकर कहा-

मीडिया से चर्चा में मंत्री जायसवाल ने बीपीएल राशन कार्डधारकों को एक साथ तीन महीने का चावल दिए जाने के निर्णय पर भी बात की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भारत सरकार के बीपीएल कार्डधारकों को भी इसमें शामिल करेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि एपीएल कोटे के तहत कम लोग चावल उठाते हैं।

कांग्रेस पर कसा तंज

दीपक बैज की न्याय यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता के शामिल नहीं होने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस को अन्य यात्राएं छोड़ देनी चाहिए। अब कांग्रेस बचाओ यात्रा निकालनी चाहिए।

MSP पर केंद्र सरकार को सराहा

वहीं MSP बढ़ने से छत्तीसगढ़ किसानों की धान खरीदी राशि पर पड़ने वाले असर पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि 31 सौ रुपए क्विंटल किसानों को मिलता है। दो साल से सरकार किसानों को राशि दे रही है। आगे भी किसानों को 31 सौ के दाम से देते रहेंगे।

केंद्र सरकार के MSP बढ़ने की घोषणा पर श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने धान की MSP में 70 रुपए की बढ़ोतरी की है। मोटे और पतले अनाज में 70 रुपए बढ़ाया है। 2370 और 2390 रुपए कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ को बड़ा तोहफा दिया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन