रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च महीने के प्रथम सप्ताह के बाद से गर्मी की शुरुआत हो गई है। इसी बीच मौसम ने करवट बदली और राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में दो दिनों तक जमकर बारिश हुई थी। जिसके चलते तापमान में गिरावट आने के बाद बीते कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत भी मिली थी। बारिश के बाद अब भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि दोपहर होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे है।

मौसम विभाग के अनुसार अलनीनो के प्रभाव के कारण गर्मी बढ़ रही है। सुबह से तीखी धूप निकली, जो दिन चढ़ने के साथ ही और बढ़ती गई। धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार जताए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के दंतेवाड़ा में 38.7, रायपुर में 38 डिग्री, राजनांदगांव में भी 38, माना में 37.8, पेंड्रा रोड में 36.2, अंबिकापुर में 35.2, जगदलपुर में 37.4, दुर्ग में 37.8 डिग्री तापमान दर्ज किए गए हैं।

See also  Chhattisgarh Weather Update: कुछ ही घंटों में बदलेगा प्रदेश का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, 22 जिलों में यलो अलर्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर