कड़ी सुरक्षा के बीच नया रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट पहुंचे महागठबंधन के सभी विधायक

रायपुर। झारखंड में मचे सियासी भूचाल के बीच रांची से महागठबंधन के सभी विधायक विशेष विमान के जरिए रायपुर पहुंचे और फिर एयरपोर्ट से बस में सवार होकर मेफेयर लेक रिसॉर्ट पहुंच गए हैं। इधर छत्तीसगढ़ में इन विधायकों को ठहराने और उनकी सुरक्षा आदि की व्यवस्था लगभग पूरी कर ली गई है।

मेफेयर लेक रिसोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। विधायकों के लिए कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बता दें कि झारखंड से कुल 32 विधायक रायपुर पहुंचे हुए है, इनमें कांग्रेस के 13 विधायक शामिल है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि राजधानी पहुंचे मंत्री आज ही रुकेंगे। कल फिर वापस झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगे। ये मंत्री कल कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।