अमित शाह

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 29 नक्सली मार गिराए गए। इस ऑपरेशन में तीन जवान भी घायल हो गए। इस ऑपरेशन को पुलिस बल, स्पेशल टॉस्क फोर्स और बीएसएफ के जवानों ने अंजाम दिया।

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एकबार फिर नक्सलवाद के खिलाफ सख्ती बरते जाने के संकेत दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा- छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं। इस ऑपरेशन को अपनी जांबाजी से सफल बनाने में शामिल सुरक्षा बल के जवानों को बधाई देता हूं। ऑपरेशन को अंजाम देने में जो वीर जवान घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। नक्सलवाद विकास, शांति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित हैं।

See also  अमित शाह पहुंचे राजधानी, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

अमित शाह ने आगे लिखा- सरकार की आक्रामक नीति और सुरक्षा बलों के प्रयासों के कारण मौजूदा वक्त में नक्सलवाद सिमट कर एक छोटे से क्षेत्र में रह गया है। जल्द छत्तीसगढ़ और पूरा देश नक्सलवाद से मुक्त होगा।

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खैरागढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए नक्सलवाद के खिलाफ सख्ती के संकेत दिए थे। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री ने नक्सलवाद के खात्मे की डेड लाइन भी बताई थी।

अमित शाह ने जनसभा में लोगों को अपील करते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद कुछ हद तक बचा हुआ है। आप नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल दीजिए ताकि तीन साल में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म किया जा सके। केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी दावा किया था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई तेज हुई है।

See also  विश्वपटल पर हार कर भी जीत गए ग्रैंडमास्टर प्रज्ञांनद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।