रायपुर। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर और कोंडागांव में बीजेपी उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इस दौरान शाह एक सभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद यह दूसरी बार है जब शाह प्रदेश के दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया था।

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि शाह गुरुवार सुबह विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होंगे तथा दोपहर को मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां से से वे बीजेपी उम्मीदावरों के लिए आयोजित रैली में शामिल होंगे। उसके बाद नामांकन रैली में भी शामिल होंगे।

शाह जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा तथा नामांकन रैली में भी शामिल होंगे। सभा के बाद वह दोपहर लगभग 1:45 बजे हेलीकॉप्टर से कोंडागांव पहुंचेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि शाह कोंडागांव में पुलिस मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। शाह शाम को जगदलपुर से ही नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की यह दूसरी बड़ी रैली है। इससे पहले शाह ने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में रैली को संबोधित किया था। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 86 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। प्रदेश में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होने हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।