टीआरपी डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दंतेवाड़ा दौरा स्थगित हो गया है। दरअसल खराब मौसम के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले बरसात को देखते हुए ही उनके कार्यक्रम में थोड़ बदलाव किया गया था। इसके अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री शाह अब 12 बजकर 55 मिनट पर कारली हेलीपेड पहुंचने वाले थे। बता दें कि पहले अमित शाह दोपहर 1:55 बजे कारली हेलीपेड पहुंचने वाले थे। दरअसल खराब मौसम के कारण केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे कई बार बदलाव किया गया है।

छत्तीसगढ़ के बस्‍तर संंभाग में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार दोपहर में बस्तर संभाग में भारी बारिश की आशंका जाहिर की है, जिसके बाद कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। भाजपा के परिवर्तन यात्रा के रथ दंतेश्वरी मंदिर पहुंच गए हैं। अमित शाह के कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज नेता दंतेवाड़ा में डेरा डाले हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन सहित दर्जनों भाजपा नेताओं का जमावड़ा दंतेवाड़ा में लगा है। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।