बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बड़ी खबरः आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिल सकता है तोहफा, बढ़ सकता है मानदेय

बड़ी खबरः आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिल सकता है तोहफा, बढ़ सकता है मानदेय
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए अतिरिक्त मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

बता दें कि राज्य सरकार ने घोषणा पत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का नर्सरी शिक्षक के रूप में उन्नयन कर कलेक्टर दर पर मानदेय भुगतान की घोषणा की थी।

केंद्र सरकार की तरफ से संचालित आईसीडीएस परियोजना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की पदस्थापना की जाती है। इन कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को केंद्र सरकार की तरफ से मानदेय के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त अंशदान के रूप में मानदेय का भुगतान किया जाता है।

अभी दी जा रही राशि

छतीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या 46660 है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र की तरफ से कुल राशि ₹4500 दी जाती है। जिनमें केंद्र 60% यानी ₹2700 और राज्य सरकार 40% यानी 1800 देती है। राज्य सरकार की तरफ से ₹2000 रुपए अतिरिक्त मानदेय भुगतान किया जा रहा है। वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹6500 मानदेय मिल रहा है।

उसी तरह आंगनवाड़ी सहायिकाओं की कुल स्वीकृत संख्या 46660 है, उन्हें कुल ₹2250 रुपये केंद्र सरकार की तरफ से दिये जाते है, जिनमें से केंद्र 60 प्रतिशत यानी 1350 और राज्य सरकार 40% यानी ₹900 का भुगतान करती है। राज्य अंश के रूप में अतिरिक्त ₹1000 मिलते हैं यानी अभी आंगनबाड़ी सहायिकाओं को ₹3250 मानदेय मिलता है।

उसी तरह मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या प्रदेश में 5814 है। केंद्र सरकार की तरफ से कुल राशि ₹3500 दी जाती है जिनमें से 60% केंद्रांश ₹2100 और 40% राज्य ₹1400 होता है। अतिरिक्त राज्यांश के रूप में ₹1000 का भुगतान किया जाता है यानी कुल मानदेय ₹4500 दिए जाते हैं।

जानें सरकार का प्रस्ताव

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन