बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

अपनी मांगों को लेकर राजधानी में जुटे प्रदेशभर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर

अपनी मांगों को लेकर राजधानी में जुटे प्रदेशभर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों के समर्थन में पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के नीचे एक दिन का भूख हड़ताल पर बैठें है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सूचनार्थ पत्र लिखा है।

उन्होंने लिखा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच के तत्वाधान में 10 दिसंबर से राजधानी के बूढ़ा तालाब के पास वेतन विसंगति को लेकर धरना चल रहा है।

आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने कहा है कि, सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर घोषणापत्र में जो वादा किया था, वो पूरा नहीं हुआ है। सरकार का ध्यान आकर्षित करने कल वे धरने पर बैठें हैं।

बता दें हड़ताली महिलाओ द्वारा अपनी मांगो के प्रति शासन का ध्यान आकर्षण करने के लिये विभिन्न गतिविधायां प्रतिदिन अख्तियार किया जा रहा। इसी के तहत उन्होंने वायदा निभाओ रैली निकली, हनुमान चालिसा का सामूहिक पाठ किया, नगंडा बजा सघर्ष का ऐलान किया है।

इसी कड़ी में बुढ़ातालाब रायपुर मे प्रादेशिक महाधरना मे सरकार को जगाने के लिये प्रदेश के सभी जिले से आये महिलाएं नगाड़ा बजाये और शासन को जगाने का काम किये। महिलाओ ने राम रावण के युध्द के समय आदित्य हृदय स्रोत का सामूहिक पाठ भी किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन