टीआरपी डेस्क। रक्षाबंधन से ठीक पहले अंबिकापुर में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए तुलसी चौक स्थित राधे कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी से 155 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि त्योहारी मांग को देखते हुए भारी मात्रा में नकली या मिलावटी पनीर अंबिकापुर बाजार में उतारा जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी और मौके से बड़ी मात्रा में पनीर बरामद किया।

जांच के दौरान व्यापारियों से पनीर के स्त्रोत और गुणवत्ता से संबंधित कोई ठोस दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया जा सका। विभाग ने तत्काल सैंपल लेकर उसे जांच के लिए रायपुर स्थित लैब भेज दिया है। वहीं, बरामद पनीर को डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखवा कर सील कर दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि रायपुर लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि पनीर नकली है या नहीं, और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बड़ी बात यह है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए इस तरह की नकली खाद्य सामग्री की आपूर्ति सिर्फ अंबिकापुर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

See also  Durga Ashtami 2026: कल है महाअष्टमी; जानें कन्या पूजन का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त, तिथि और शुभ चौघड़िया मुहूर्त

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।