बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

महासमुंद पुलिस के हाथ लगी एक और बड़ी सफलता, लाखों के सोने के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस के हाथ लगी एक और बड़ी सफलता, लाखों के सोने के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

महासमुंद। सोने की अवैध तस्करी मामले में महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रहे दो तस्करों को बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सोने से बनी कान की बाली, टाप, फुल्ली, नथनी, गेहूं दाना, चैन, लॉकेट बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 17 लाख बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गुरुवार को कोमाखान थाना क्षेत्र के अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट फॉरेस्ट नाका टेमरी के पास पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। ओडिशा के खरियार रोड की तरफ से एक सफेद रंग की कार क्रमांक CG 04 MZ 7131 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। वाहन को टेमरी चेक पोस्ट में रोका गया। कार में 2 लोग बैठे थे। पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम मनप्रीत सिंह (30 वर्ष) निवासी ईश्वर नगर टीटी रोड अमृतसर (पंजाब) और वाहन चालक ने अपना नाम वहाजउद्दीन (37 वर्ष) निवासी मौदहापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़) बताया।

कार की तलाशी लेने पर पुलिस को डिग्गी में काला बैग मिला। पुलिस ने बैग को खुलवाकर चेक किया तब सोने से बनी नाक, कान, गला में पहनने वाले गहने मिले। गहनों के बारे में पूछताछ करने पर मनप्रीत ने बताया कि आभूषण को अमृतसर पंजाब से लेकर आए हैं और इसे छत्तीसगढ़ व ओडिशा के विभिन्न जगहों पर बेचते हैं। पुलिस ने गहनों से संबंधित दस्तावेज मांगे, जिसे वह नहीं दिखा सके।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन