बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

एक और महिला नक्‍सली की मौत, नहाड़ी के जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में हुई थी घायल

एक और महिला नक्‍सली की मौत, नहाड़ी के जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में हुई थी घायल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के नहाड़ी के जंगलों में हुए मुठभेड़ में एक और महिला नक्‍सली की मौत हो गई है। मृतका नक्सली पर पांच लाख का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि, पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में महिला नक्‍सली हिर्रे सपना घायल हो गई थी। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने इसकी पुष्टि की।

दरअसल, 20 सितंबर को दंतेवाड़ा के नक्‍सल प्रभावित नहाड़ी के जंगलों में हुए मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली थी। इस मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों के शव मुठभेड़ के बाद मिले थे। इसमें पांच लाख की इनामी लखमे और दो लाख की इनामी मंगली का शव मिला था। इसके अलावा जवानों ने मौके से एक इंसास रायफल, एक भरमार सहित बड़ी मात्रा में समान बरामद किया था। इस मुठभेड़ में पुलिस ने कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया था। इसके बाद अब हिर्रे सपना केरलापाल एरिया कमेटी मेंबर की मौत की खबर सामने आई है। नहाड़ी मुठभेड़ में ये महिला नक्सली घायल हो गई थी। अन्य और कई नक्सलियों के भी घायल होने की बात कही जा रही है। एसपी राय ने घायल महिला नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन