बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

TRP Breaking: ज्वाइंट डायरेक्टर पर एंटी करप्श्न ब्यूरो ने कसा शिकंजा, एक लाख रूपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार…

TRP Breaking: ज्वाइंट डायरेक्टर पर एंटी करप्श्न ब्यूरो ने कसा शिकंजा, एक लाख रूपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। इंद्रावती भवन में ज्वाइंट डायरेक्टर रैंक के एक अधिकारी को एसीबी की टीम ने एक लाख रूपए लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बता दें कि मछलीपालन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर देव कुमार सिंह को पैसे लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने इंद्रावती भवन के चौथे मंजिल से गिरफ्तार किया है। एसीबी के लगभग 15 अधिकारियों ने टीम बनाकर यह कार्रवाई की है।

जांजगीर के सब-इंजीनियर से अधिकारी ने दो लाख रूपए रिश्वत के रूप में मांगे थे, जिसमें एक लाख बतौर एडवांस और एक लाख काम पूरा होने के बाद देने की डील की थी।

राजस्व निरीक्षक, पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
कोरबा के बाकीमोंगरा निवासी पीड़ित संजय दिवाकर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी कि उसके द्वारा ग्राम जमनीपाली में भूमि खरीदने के लिये भूमिस्वामी शत्रुघन राव से सौदा तय हुआ, जिसका रजिस्ट्री पूर्व सीमांकन के लिए उसके द्वारा आवेदन किया गया है। अगली कार्यवाही के लिए प्रार्थी द्वारा राजस्व निरीक्षक जमनीपाली अश्वनी राठौर से मुलाकात करने पर उसके द्वारा संपूर्ण कार्यवाही के लिए 15 हजार रूपए रिश्वत की मांग की गई।

पटवारी जमनीपाली धीरेन्द्र लाटा को पैसे देकर सीमांकन की अगली कार्यवाही करने के लिए कहा गया। शिकायत सत्यापन दौरान पटवारी धीरेन्द्र लाटा द्वारा मोलभाव कर 13 हजार रूपए में सौदा तय कर प्रार्थी से 5 हजार रूपए ले लिए गए। सत्यापन के बाद बुधवार को ट्रेप आयोजित कर आरोपी पटवारी धीरेन्द्र लाटा और राजस्व निरीक्षक अश्वनी राठौर को रिश्वती रकम की अगली किश्त 8 हजार रूपए लेते रंगे हाथों पकडा गया।

आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके निवास स्थानों की तलाशी भी ली जा रही है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 एवं 12 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Akash Dhangar
लेखक / पत्रकार:

Akash Dhangar

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन