बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नक्सल विरोधी अभियान : नारायणपुर के जंगल से 82 बीजीएल सेल बरामद

नक्सल विरोधी अभियान : नारायणपुर के जंगल से 82 बीजीएल सेल बरामद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नारायणपुर। जिले के नक्सल प्रभावित और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के तहत लगातार नक्सल विरोधी अभियान जारी है। इसी कड़ी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 53वीं वाहिनी और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम ने आदिंगपार- कुमेरादी क्षेत्र के जंगल से 82 बीजीएल सेल बरामद किया है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम को गोपनीय सूचना मिली कि आदिंगपार-कुमेरादी क्षेत्र के जंगलों में नक्सली तत्वों ने संदिग्ध सामग्री छिपा रखी है। सूचना के आधार पर इलाके में सघन सर्च और एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान आदिंगपार और कुमेरादी के जंगल क्षेत्र में एक संदिग्ध पॉलीथीन दिखाई दी। मौके पर रुककर जब गहन तलाशी ली गई तो नक्सली गतिविधियों में उपयोग की जाने वाली 82 बीजीएल सेल बरामद हुईं। बरामद सभी सामग्री को मौके पर जब्त किया गया। सर्च अभियान के दौरान क्षेत्र में पूरी सतर्कता, घेराबंदी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

सिमटती जा रही नक्सलियों की जमीन

नारायणपुर एसपी राबिंनसन गुडिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नारायणपुर पुलिस, आईटीबीपी और डीआरजी की यह संयुक्त कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संकेत है, कि अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के लिए जमीन लगातार सिकुड़ रही है। सुरक्षाबलों की सतत निगरानी और सघन सर्च अभियानों से नक्सली नेटवर्क को कमजोर किया जा रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की प्रभावी कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन