बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार दो ननों से जुड़ा धर्मांतरण और मानव तस्करी मामले में आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत ने फैसले सुरक्षित रखा है।

इस प्रकरण में NIA के वकील ने ननों की जमानत का पुरजोर विरोध किया है। एजेंसी का कहना है कि दोनों नन दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों को धर्मांतरण के उद्देश्य से आगरा ले जा रही थीं। वहीं, बचाव पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए जमानत की मांग की है।

गौरतलब है कि इससे पहले दुर्ग जिला अदालत ने भी ननों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने NIA की विशेष अदालत में अपील की। अदालत ने बहस के दौरान केस डायरी समेत सभी जरूरी दस्तावेज तलब किए थे।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।