बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG NEWS : छग-उड़ीसा सीमा पर 1 करोड़ 42 लाख का गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS : छग-उड़ीसा सीमा पर 1 करोड़ 42 लाख का गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

महासमुंद : प्रदेश के महासमुंद जिले के उड़ीसा सीमा से लगे सरायपाली में एक अंतर्राराज्यीय गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 1 करोड़ 42 लाख रुपए कीमत का गांजा भी बरामद किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक ट्रक में गांजा छुपाकर उसका परिवहन कर रहा है। जिसके बाद छत्तीसगढ़ उड़ीसा सीमा पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को एक ट्रक में आम के नीचे गांजे छिपा हुआ मिला। जिस पर पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो ट्रक चालक कुछ ठीक ठीक जवाब न दे सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने तस्करी की बात कुबूल कर ली। आरोपी का नाम विजय सिंह राजपूत बताया जा रहा है जो मध्य प्रदेश के जबलपुर का निवासी है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन