बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : पीएम मोदी के पहुंचते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शपथ ग्रहण, 2 डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ

BIG BREAKING : पीएम मोदी के पहुंचते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शपथ ग्रहण, 2 डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। मध्यप्रदेश में CM के शपथ ग्रहण समारोह में हुए विलंब के चलते छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण का समय 2 बजे से 4 बजे कर दिया गया। इस दौरान भोपाल से अन्य प्रमुख नेता भी बारी-बारी से रायपुर पहुंचे। विशेष विमान से यहां पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी के समारोह स्थल पर पहुंचने के तत्काल बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शपथ ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरिचंदन ने साय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विष्णु देव साय के अलावा भाजपा प्रेदश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नेड्डा मौजूद रहे।

इसके अलावा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव भी समारोह में शामिल हुए।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन