बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

ASI ने लूट को मारपीट बताकर FIR किया दर्ज, नाराज पुलिस कप्तान ने कर दिया SUSPEND

ASI ने लूट को मारपीट बताकर FIR किया दर्ज, नाराज पुलिस कप्तान ने कर दिया SUSPEND
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जांजगीर-चांपा। जिले के थाना मुलमुला में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र डिक्सेना को लूट के मामले में गंभीर लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नए पुलिस कप्तान विजय कुमार पांडेय ने कार्यभार संभालते ही इस तरह की कार्यवाही करके यह साफ कर दिया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।

क्या था मामला..?

मामला एक लूट की शिकायत से जुड़ा है, जिसमें पीड़ित ने स्पष्ट रूप से लूट की घटना बताई थी, लेकिन संबंधित अधिकारी ने इसे महज मारपीट की धारा में दर्ज कर लिया। इस गैर-जिम्मेदाराना जांच पर SP पांडेय ने सख्त रुख अपनाते हुए नियमों के विपरीत विवेचना करने वाले अधिकारी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की।

SP ने दिया कड़ा संदेश:

एसपी विजय पांडेय ने कहा “कर्तव्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध को अपराध के रूप में ही दर्ज किया जाएगा, न कि मनमर्जी से बदलकर।” SP के इस एक्शन से जिलेभर के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन